India News (इंडिया न्यूज), UP Goverment Job: योगी सरकार ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दे दी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। खाली पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने लेखपाल के 7994, कनिष्ठ सहायक के 1756 और तहसीलदार के 300 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह प्रस्ताव संबंधित भर्ती आयोगों को भेज दिया गया है, जिसके बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
‘पूरे परिवार ने…,’ मौत के ठीक पहले प्रवीण ने स्थानीय व्यक्ति से क्या बात की? सुन कांप जाएगी रूह
12वीं के छात्र को मिलेगी नौकरी
राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, लेखपाल और कनिष्ठ सहायक के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि तहसीलदार के 300 पद पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। इन भर्तियों का उद्देश्य राजस्व विभाग में खाली पदों को भरकर कामकाज को और सुचारू बनाना है। लेखपालों की भर्ती से ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व से जुड़े काम जैसे भू-अभिलेख और कर संग्रह में तेजी आएगी, जबकि कनिष्ठ सहायक के पदों से प्रशासनिक कामों में तेजी आएगी। वहीँ उम्मीद जताई जा रही है कि ये नौकरियां 12वीं कक्षा के छात्रों को दी जाएगी।
जानिए सैलरी
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। आपको बता दें कि राज्य में 7वें वेतनमान के अनुसार लेखपाल का वेतन 15000 से 60000 के बीच हो सकता है। जिसमें 2000 रुपये का ग्रेड पे भी शामिल है।
इस वजह से दाने-दाने को तड़प रहा भिखमंगा पाकिस्तान, वर्ल्ड बैंक ने खोल दी सारी पोल