India News (इंडिया न्युज)अरुण कुमार चतुर्वेदी,लखनऊ/उत्तर प्रदेश : पूरा भारत आज चंद्रयान-3 के लैंडिंग को लेकर ऐतिहासिक दिन मान रहा है। जिसको लेकर सरकार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को बड़ी स्क्रीन पर चंद्रयान की लैंडिंग को दिखाने के लिए व्यवस्था के निर्देश दिए थे। वहीं राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज पुलिस ने भी बस स्टॉप के पास बने पिंक बूथ पर लैपटॉप में आसपास के बच्चों सहित लोगों को चंद्रयान की लैंडिंग दिखाने की व्यवस्था की थी।

यह वह लोग थे जिनके पास न तो मोबाइल था और न टीवी ऐसे लोगों को पुलिस ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग दिखाई। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज संतोष आर्या सहित बच्चों ने बताया उन्हें भारत पर गर्व है। भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

मोहनलालगंज पिंक बूथ पर लैपटॉप में दिखाई चंद्रयान-3 की लैंडिंग

राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज पुलिस ने पिंक बूथ पर लैपटॉप में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दिखाने के लिए व्यवस्था कर रखी थी। आसपास के गरीब असहाय बच्चों सहित बस स्टॉप पर मौजूद लोगों को दिखाने के लिए व्यवस्था की गई थी।

लोगों ने लगाए भारत माता जय के किनारे

लैंडिंग के दौरान लोगों ने भारत माता की जय किनारे भी लगाए और कहां मुझे भारत पर गर्व है कि आज उन्होंने इतना दुर्लभ दृश्य चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दिखा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूरे भारत में हर्ष उल्लास का माहौल है।

Also Read-
Chandrayaan 3 : चंद्रयान की लैंडिंग देख रोमांचित हुए नौनिहाल