India News(इंडिया न्यूज),Clash In Amroha: अमरोहा में रमजान के पवित्र महीने में मस्जिद के बाहर बवाल हो गया। घटना अमरोहा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झंडा शहीद स्थित मस्जिद में हुई। मस्जिद में तरावीह की नमाज अदा की जा रही थी, तभी कुछ युवकों की वजह से रोजेदारों की शांति भंग हो गई।
Delhi Road Repairs: दिल्ली वालों के लिए अच्छी न्यूज, अब सड़कों की बदलेगी सूरत, PWD ने तैयार किया बड़ा प्लान
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मस्जिद के बाहर कुछ युवक मोबाइल फोन में व्यस्त थे। मोबाइल फोन की आवाज से कुछ नमाजियों का ध्यान भटक गया और उन्होंने बाहर खड़े युवकों से इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह हाथापाई में बदल गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस की मौजूदगी में ईंट-पत्थर फेंके गए
रमजान के दौरान मस्जिद के बाहर हुए इस बवाल से स्थानीय लोग भी सहम गए। बवाल की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई, हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद भी कुछ लोग ईंट-पत्थर फेंकते रहे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया। पुलिस की सख्ती के बाद पथराव बंद हुआ और लोगों को शांत कराकर घर भेजा गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
पुलिस ने दोनों पक्षों के उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 30 अज्ञात और 7 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 5 को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।