India News (इंडिया न्यूज),CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुखयमंती योगी आदित्यनाथ वो नाम है जिनकी चर्चा विदशों तक होती है। वहीँ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन है। जी हाँ CM योगी आज यानी (5 जून) को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीँ आपको बता दें कि, सीएम योगी गोरक्षपीठ के महंत से बड़े नेता बनकर उभरे हैं। योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ यूपी के सीएम की कमान संभाल रहे हैं। वहीँ आज हम आपको बताएंगे CM योगी के बारे में कुछ ऐसी बातें जो आपने शायद ही पहले कभी सुनी होंगी।
CM योगी से जुड़ी रहस्मय बातें
दरअसल, योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ। वहीं पहले CM योगी को अजय मोहन सिंह बिष्ट के रूप में जाना जाता था। आपको बता दें, उनका बचपन एक साधारण पहाड़ी परिवार में गुजरा। इतना ही नहीं उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक की डिग्री भी हासिल की है। हलाकि फिर उन्होंने बहुत जल्द सांसारिक जीवन त्यागकर अध्यात्म की राह अपना ली।
छोटी सी उम्र में परिवार को कहा अलविदा
मात्र 21 वर्ष की आयु में वे महंत अवैद्यनाथ के शिष्य बन गए और गोरखनाथ मठ की दीक्षा लेकर संन्यासी बन गए। उन्होंने अपना सांसारिक नाम और रिश्ते-नाते सब त्याग दिए। 2014 में अपने गुरु अवैद्यनाथ के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ को गोरखनाथ मठ का प्रमुख बनाया गया। यह मठ भी पूर्वांचल की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाता है। दिलचस्प बात तो ये है कि 1998 में महज 26 साल की उम्र में वे गोरखपुर से सांसद चुने गए। वहीँ फिर CM योगी उस समय देश के सबसे युवा सांसदों में से एक थे और इसके बाद लगातार पांच बार जीत हासिल कर चुके हैं।