India News(इंडिया न्यूज),CM Yogi Adityanath: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा के लोग खुद को समाजवादी कहते हैं लेकिन उनका राम मनोहर लोहिया जी की सोच से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों को लोहिया के आदर्शों और आचरण से कोई लेना-देना नहीं है।
पीएम मोदी करेंगे एलिवेटेड ट्रैक का उद्घाटन, सीएम नायब सैनी ने मांगा समय, सबकी नजरें टिकीं
महाकुंभ ने आस्था को आर्थिक विकास से जोड़ा
विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने महाकुंभ का जिक्र किया। उन्होंने मजबूत कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि महाकुंभ में 33 करोड़ महिलाएं आईं, लेकिन उत्पीड़न/अपराध की एक भी घटना नहीं हुई। कुंभ में कुल 67 करोड़ श्रद्धालु आए, लेकिन अपराध की एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का भव्य आयोजन इस बात का उदाहरण है कि हम भारत की परंपराओं का सम्मान करते हैं। इस वर्ष के महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख लोगों ने स्नान किया। यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन था। इसकी प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है। दुनिया भर की मीडिया ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन किसी चमत्कार से कम नहीं है।
महाकुंभ का आयोजन हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी। केंद्र और राज्य सरकारें इसमें खरी उतरीं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की गूंज लंबे समय तक दुनिया में सुनाई देगी। यह हमारे सनातन धर्म के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आध्यात्मिक उपलब्धि नहीं है बल्कि इस आयोजन से हमारी अर्थव्यवस्था को साढ़े तीन लाख करोड़ का लाभ होने की उम्मीद है।
2027 में भी सपा की करारी हार होगी
महाकुंभ के आर्थिक पहलू बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा नाविकों के शोषण का मुद्दा उठाती है। महाकुंभ के आयोजन के दौरान एक नाविक ने 45 दिनों में 23 लाख रुपये कमाए। यानी एक दिन में नाविक की आय करीब 50 हजार रुपये रही। इसी तरह अन्य कारोबार से जुड़े लोगों को भी फायदा हुआ। सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा के नकारात्मक प्रचार के बावजूद लोगों का विश्वास नहीं डगमगाया। प्रदेश के हर गांव से बसें महाकुंभ में पहुंचीं। सनातन के प्रति इसी व्यवहार के कारण सपा पहले भी हारी और 2027 के चुनाव में भी करारी हार का सामना करना पड़ेगा।