India News (इंडिया न्यूज), CM YOGI RAM MANDIR VISIT NEWS : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्री रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।
CM YOGI : सीएम योगी का अयोध्या में महायज्ञ पर बड़ा बयान, कहा- सनातन धर्म सुरक्षित तो दुनिया…
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना की। यहां से निकलकर मुख्यमंत्री ने श्री रामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्री रामलला की आरती की और मंदिर की परिक्रमा की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
CM Yogi के राज्य में फखरुद्दीन ने क्यों त्याग दिया इस्लाम? मां काली के सामने ऐसे बन गया सनातनी
इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर रामकथा पार्क हेलीपैड पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। आपको बता दें कि दिसंबर महीने में मुख्यमंत्री योगी का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह पांच दिसंबर को 43वें रामायण मेले के उद्घाटन के मौके पर यहां आए थे।