India News (इंडिया न्यूज),CM Yogi Adityanath Assets: देश की 28 विधानसभाओं और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ 25वें नंबर पर हैं। एडीआर की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के सीएम के पास कुल 1 करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपये की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री की कुल आय 13 लाख 20 हजार 653 रुपये है।
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कुल संपत्ति के मामले में सीएम योगी बिहार, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मिजोरम, उत्तराखंड, हरियाणा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मेघालय, असम, झारखंड, तेलंगाना, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, नागालैंड, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से पीछे हैं।
कैसा रहेगा आपका साल 2025 वार्षिक राशिफल? मेष से लेकर मीन तक जानें सभी अपने ग्रहों की चाल और दशा?
सीएम पुष्कर सिंह धामी 19वें नंबर पर
वहीं अगर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बात करें तो वे इस सूची में कुल संपत्ति के मामले में 19वें नंबर पर हैं। सीएम धामी कुल 4 करोड़ 64 लाख 78 हजार 80 रुपए के मालिक हैं। वहीं, उन पर 47 लाख 83 हजार 461 रुपए की देनदारी है। इसके अलावा उनकी आय 1 लाख 90 हजार 540 रुपए है।
किसके पास सबसे कम संपत्ति?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास कुल 15 लाख 38 हजार 29 रुपए की संपत्ति है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपए की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 1.18 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है।
13 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले
एडीआर की रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि 13 (42 प्रतिशत) मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 10 (32 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले सम्मिलित हैं।