India News (इंडिया न्यूज़),CM Yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (5 जनवरी) को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह भारत माता के महान सपूत, देशभक्त और रामभक्त थे। उनका जन्म अलीगढ़ के एक छोटे से गांव में आज ही के दिन 1932 में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था।

सीएम योगी ने कहा कि बचपन से ही उन्हें देश के स्वतंत्रता संग्राम को देखने, आजादी को समझने और भविष्य के भारत के निर्माण में हमारी क्या भूमिका होगी, इसकी शिक्षा दी गई थी। इन मूल्यों से ओतप्रोत बालक कल्याण सिंह ने उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामान्य शाखा और आगे के कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयं को राष्ट्रभक्ति के सांचे में ढाला।

कटोगे तो बटोगे से लेकर बिन दूल्हा बारात के…आम आदमी पार्टी और BJP के बीच छिड़ा पोस्टर वार

श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया

एक किसान, शिक्षक, 1977 में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, विधायक, सांसद, दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और दो राज्यों के राज्यपाल के रूप में उनकी कार्यकुशलता, परिश्रम और प्रशासनिक क्षमता का लोहा सभी ने माना। सीएम योगी ने कहा कि उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए राज्य सरकार ने लखनऊ में अत्याधुनिक कैंसर संस्थान और बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज का नाम श्रद्धेय कल्याण सिंह जी के नाम पर रखा है। सीएम ने कहा कि लोग सत्ता के लिए सिद्धांतों की बलि चढ़ा देते हैं, कुछ हासिल करने के लिए मूल्यों से समझौता कर लेते हैं, लेकिन कल्याण सिंह जैसे व्यक्तित्व ने कभी मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। 1990 के दशक की शुरुआत और बाद में, रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान और उसके बाद भी प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने, प्रशासनिक दक्षता को परिपूर्ण करने के लिए उनके द्वारा शुरू किए गए प्रयास नए उत्तर प्रदेश की झलक देते हैं। जब भी उत्तर प्रदेश में सुशासन, शुचिता और पारदर्शिता की बात होती है, तो हर व्यक्ति, हर उत्तर प्रदेशवासी ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह जी का नाम श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता है।

राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण पूरा – सीएम

सीएम योगी ने कहा कि देश 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों को इसका एहसास पहली बार तब हुआ जब कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और शासन को आगे बढ़ाया। उस समय भी कुछ लोग उन्हें अस्थिर करने के लिए अराजकता फैलाने पर तुले हुए थे। इसकी परवाह किए बिना उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार की बलि चढ़ा दी। उनका एक सपना था, जो सपना उन्होंने देखा, वह साकार हुआ। आज जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है, तो उनकी आत्मा को भी अपार शांति मिली होगी। सीएम योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद, जो उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में सीखा था, उसे उन्होंने धरातल पर भी उतारा।

नए उत्तर प्रदेश का निर्माण करें- सीएम योगी

चाहे किसानों के लिए घोषित योजनाएं हों या नकलविहीन परीक्षा के जरिए यूपी के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए उनके द्वारा चलाया गया अभियान, वह भी अनुकरणीय है। उन्होंने अपना जीवन नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि 21 अगस्त 2021 को वे भौतिक शरीर में हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन आज भी शासन और प्रशासन का मार्ग प्रशस्त करता है। यूपी में जब भी शुचिता की बात होती है तो हर प्रदेशवासी कल्याण सिंह का नाम श्रद्धा और सम्मान के साथ लेता है। उनके द्वारा शुरू किए गए अभियान मजबूती के साथ सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त कर आम आदमी के जीवन में बदलाव लाते नजर आ रहे हैं। आइए हम सब मिलकर नए उत्तर प्रदेश का निर्माण करें, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। सीएम ने कहा कि राष्ट्रवाद और सुशासन का मंत्र ही नए भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की भूमिका को रेखांकित कर सकेगा।

लखनऊ के ताज महल में सजेगा एक शाम शहीदों के नाम, शौर्य सम्मान कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे CM Yogi

कल्याण सिंह के पौत्र दे रहे हैं शिक्षा को नई दिशा-सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह ने बेसिक शिक्षा विद्यालय में छात्र के रूप में पढ़ाई की होगी और शिक्षक के रूप में काम किया होगा। आज उनके पौत्र उसी विभाग के मंत्री के रूप में शिक्षा को नई दिशा दे रहे हैं। यह पूर्वजों की तपस्या और साधना का फल है, सही दिशा में किए गए प्रयास निश्चित रूप से परिणाम लाएंगे। 25 करोड़ लोगों के जीवन में सुरक्षा और समृद्धि लाकर कल्याण सिंह के सपनों के उत्तर प्रदेश का विस्तार किया जा सकता है।

लखनऊ के ताज महल में सजेगा एक शाम शहीदों के नाम, शौर्य सम्मान कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे CM Yogi