India News (इंडिया न्यूज), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कासगंज पहुंचे, जहां जाकर उन्होंने पाकिस्तान और विपक्ष दोनों को जमकर लताड़ा, इस दौरान पाक के नापाक इरादों को लेकर सीएम योगी ने कहा कि, ‘हमने उनके घर में घुसकर हमला किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, मोदी जी के मार्गदर्शन में आज हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को परास्त कर दिया और पाकिस्तान को बता दिया कि अगर उन्होंने हमें छेड़ा तो हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। आज सेना की आधुनिकता को बढ़ाने के लिए कई काम हुए हैं और हमारी सेना दुश्मनों को उनके घर में घुसकर हमला करने की क्षमता रखती है।

Delhi Weather Today: अब मिलेगी दिल्ली वालों को राहत, आज और कल होगी झमाझम बारिश, जानिए IMD का ताजा अपडेट

विपक्ष पर साधा निशाना

इतना ही नहीं इस दौरान CM योगी ने खुलकर विपक्ष पर निशाना साधा, इस दौरान उन्होंने कहा कि, जिस तरह यहां शहरी क्षेत्रों में पहले तांडव होता था, दंगा होता था और लोग डरते थे। समाजवादी पार्टी गुंडों के साथ मिलकर असुरक्षा फैलाती थी और तब विकास एजेंडा में नही होता था। पहली की सरकारें गुंडों के साथ मिलकर संकट खड़ा करती थीं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि, माफिया सज्जनों को प्रताड़ित करते थे। वहीँ पिछली सरकारें दुर्जनों का महिमामंडन करते थे। यहीं पिछली सरकारों का काम था। तब माफिया एक सामानंतर सरकार चला रहे थे। अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहा होगा। फिर उसका राम-राम सत्य का होगा। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है।

संभल में भगवान कल्कि अवतार लेंगे-CM Yogi

केवल यही नहीं इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सोरों जी का संभल जितना ही महत्व है। संभल में भगवान कल्कि अवतार लेंगे। सोरों जी भगवान विष्णु के तीसरे अवतार का स्थान है और 10वां अवतार संभल में होगा। सीएम योगी मंगलवार को कासगंज जिले में 724 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास तथा नवनिर्मित पुलिस लाइन के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे।

Shukra Gochar: 31 मई को होगा शुक्र गोचर, इन 3 चुनिंदा राशियों वाले जातकों का होगा शुभ समय स्टार्ट