India News (इंडिया न्यूज),UP News: UP के CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजियाबाद पहुंचे। भगवा रंग के रथ में सवार होकर CM योगी रोड शो कर रहे हैं। CM का रथ एसपीजी सुरक्षा घेरे में है। रोड शो के चलते ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान दोपहर 12 बजे से ही लागू हो गया। ऐसे में अगर इसे देखे बिना लोग निकले तो रास्ते में फंस सकते हैं। बता दें कि कई मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोड शो समाप्त होने तक प्रतिबंधित किया गया है।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए

आपको बता दें कि CM का रोड शो चाणक्य चौक से डीएवी चौराहे तक 1200 मीटर में होगा। BJP ने 100 स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की है। इसके लिए रोड किनारे मंच लगाए गए हैं। पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रोड शो के पूरे रूट पर 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

चौधरी मोड़ की ओर पूर्ण रूप प्रतिबंधित रहेगा

बता दें कि इनका आवागमन मोहननगर से मेरठ तिराहा की ओर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन मोहननगर से डाबर होते हुए UP गेट के रास्ते NH-9 से अपने गंतव्य को जाएंगे। एएलटी चौराहा से आगे मेरठ तिराहा और राजनगर एक्सटेंशन की ओर भी आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। वाहन एएलटी चौराहा (हापुड़ चुंगी) से आत्माराम स्टील के रास्ते NH-9 का प्रयोग करके अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह साजन मोड़ से चौधरी मोड़ की ओर पूर्ण रूप प्रतिबंधित रहेगा।

मोबाइल हब में लगी भीषण आग, हादसे में लाखों का नुकसान