India News (इंडिया न्यूज), UP Police: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक पुलिस कांस्टेबल ने सारी हदें पार कर दी हैं । इस दौरान उसने बीच सड़क पर बेगुनाह लोगों की बेरहमी से पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं इस दौरान उसने अपनी वर्दी का भी लिहाज नहीं किया और कांस्टेबल ने वर्दी उतारकर बीच सड़क पर लोगों को पीटना शुरू कर दिया। वहीं अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है और आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी कांस्टेबल बख्तियारपुर में एक ढाबे पर खाना खाने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों से उसकी कहासुनी हो गई।
वर्दी की शर्ट उतार कर दिखाई दादागिरी
दरअसल इस वीडियो में कांस्टेबल वर्दी की शर्ट उतारकर लोगों की पिटाई करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे सस्पेंड कर दिया है। वहीं आपको बता दें आरोपी कांस्टेबल का नाम सनी कुमार बताया जा रहा है। वहीं अब उसके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। सेक्टर-126 पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो वायरल
हाथापाई के दौरान पुलिसकर्मी ने गंदी गंदी गालियां भी दीं वहीं फिर पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें भी धक्का देकर किनारे कर दिया। इतना ही नहीं इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जो वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें इस मामले के तीन वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं जब नोएडा पुलिस को ये वीडियो मिले तो उन्होंने इसका संज्ञान लिया और कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी ने कांस्टेबल सनी कुमार को सस्पेंड कर दिया। बाकी अरविंद, मनीष और सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।