India News (इंडिया न्यूज़) UP News: दंपत्ति दिल्ली से आए थे और महाकुंभ मेले में संगम में डुबकी लगाई थी। संगम में डुबकी लगाते ही पति अशोक वाल्मीकि ने अपना इरादा बदल लिया और ऐसा कदम उठा लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। अशोक वाल्मीकि ने महाकुंभ मेले में स्नान का 20 सेकेंड का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उस वीडियो को उसके फेसबुक मित्र देख रहे हैं। अशोक वाल्मीकि दिल्ली में सफाई कर्मचारी है। स्नान के बाद वह प्रयागराज से अकेले ही दिल्ली चला गया। यहां जब उससे पूछा गया कि उसकी पत्नी मीनाक्षी कहां है तो उसने बताया कि वह कुंभ मेले में भारी भीड़ में कहीं खो गई है।
यूपी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि अशोक वाल्मीकि नाम के शख्स ने महाकुंभ मेले में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति अशोक वाल्मीकि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार पति के मुताबिक उसका दिल्ली में ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी पत्नी मीनाक्षी इसका विरोध करती थी और इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके चलते पति अशोक ने पत्नी की हत्या की साजिश रची। पति अशोक 17 फरवरी को दिल्ली से पत्नी को लेकर महाकुंभ पहुंचा था।
18 फरवरी की रात उसने झूंसी इलाके में एक लॉज में कमरा किराए पर लिया। यहां उसने अपनी पत्नी मीनाक्षी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और सामान लेकर फरार हो गया। हत्या के बाद अशोक ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी कि उसकी पत्नी महाकुंभ में कहीं खो गई है। लेकिन 21 फरवरी को मृतका मीनाक्षी का 22 वर्षीय बेटा अश्विन उसकी तलाश में प्रयागराज पहुंचा। उसने पोस्टमार्टम हाउस जाकर अपनी मां के शव की शिनाख्त की। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि अशोक वाल्मीकि ने बिना किसी आईडी के कुछ घंटों के लिए लॉज में कमरा लिया था।
Delhi News: 100 रुपया बना काल! ईंट से कुचल-कुचलकर उतारा मौत के घाट