India News (इंडिया न्यूज),Death of congress worker: कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने आए युवा कार्यकर्ता गोरखपुर के सहजनवां निवासी प्रभात पांडेय की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान वादी और प्रभात के चाचा मनीष पांडेय भी मौजूद रहे। पुलिस ने सील किए गए कमरा नंबर 30 को खुलवाकर कर्मचारियों से पूछताछ की।
कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया..
कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि प्रभात को बेचैनी होने पर कमरे में गद्दे पर लिटा दिया गया था। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई जाएगी। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने एसआईटी गठित कर दी है। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि मनीष अपने भतीजे के अंतिम संस्कार में गोरखपुर गए थे। लौटने के बाद वह उन्हें साथ लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
कार्यालय के कर्मचारी द्वारिका ने सबसे पहले मनीष को घटना की जानकारी दी थी। द्वारिका से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की गई। इसके अलावा प्रभात को सिविल अस्पताल ले जाने वाली इनोवा कार के चालक गयास मोहम्मद से भी जानकारी ली गई। पुलिस ने मनीष का बयान भी दर्ज किया है। मनीष ने कहा कि उसे नहीं पता कि प्रभात को किसने बुलाया था। मनीष प्रभात का मोबाइल फोन अपने साथ गोरखपुर ले गया था। शुक्रवार को पुलिस ने मनीष से प्रभात का फोन ले लिया। पुलिस प्रभात के मोबाइल फोन का डाटा खंगाल रही है। मैसेज और चैट की मदद से पता लगाया जा रहा है कि वह किसके कहने पर कांग्रेस कार्यालय गया था। अभी तक की जांच में पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि उसे किसने बुलाया था।
यूपी में 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा, बारिश और कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट