इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Deepotsav 2021: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से इस बार अयोध्या में दीपावली के दीपोत्सव को पहले से और भी ज्यादा भव्य और वैश्विक पटल पर अविस्मरणीय बनाने की शुरूआत आज होने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में दीपोत्सव 2021 मनाने का आयोजन किया जा रहा है।
इस बार अयोध्या में मनाए जाने वाला पांच दिवसीय दीपोत्सव 2021 महत्व पूर्ण होने वाला है। सम्पूर्ण अयोध्या में 12 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा, जिसमें राम की पैडी पर नौ लाख दीप प्रज्जवलित कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा और अयोध्या नगरी में तीन लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। लेजर लाइट शो में भव्य रामायण का हेरिटेज लुक दिखाया जाएगा।
हर गांव से पांच मिट्टी के दीपक करेंगे अयोध्या को रोशन Deepotsav 2021
दिवाली की पूर्व संध्या यानी तीन नवंबर को दीपोत्सव समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के हर गांव से पांच मिट्टी के दीपक श्री राम की नगरी अयोध्या को रोशन करेंगे। दीपोत्सव आयोजन तीन नवंबर को होगा। इस दिन मां सरयू का नौ लाख दीपों से श्रृंगार होगा। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के संबंधित जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि राज्य के 90 हजार से अधिक गांवों में से प्रत्येक से पांच मिट्टी के दीपक समय पर अयोध्या पहुंचें।
सीएम योगी ने की घोषणा Deepotsav 2021
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अयोध्या में दीपोत्सव पर 12 लाख दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पीएम और सीएम की आवास योजनाओं के अनुमानित नौ लाख लाभार्थी अपने घर के बाहर एक-एक दीया जलायेंगे। पर्यटन विभाग इस दीपोत्सव नौ लाख दीये जलाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए 12 लाख मिट्टी के दीपक जलाने की योजना बना रहा है। इस दीपोत्सव से 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले आखिरी दीपोत्सव में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनेगा।
राम की पैड़ी पर होगा लेजर शो Deepotsav 2021
भगवान राम की नगरी अयोध्या के घाट पर हेरिटेज व रामायण का लेजर शो अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव समारोह के पांचवें संस्करण का मुख्य आकर्षण होगा। एक नवंबर से राम की पैड़ी पर पांच दिवसीय समारोह को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। घाट को एक राजसी स्थल में बदला जायगा जिसमें रामायण का एक लेजर शो दिखाया जाएगा। इस लेजर शो के लिए राजसी स्थल को हेरिटेज लुक दिया जा रहा है और रामायण की विभिन्न विशेषताओं के साथ चित्रित भी किया जा रहा है।
आयोजन के लिए प्रशासन अलर्ट Deepotsav 2021
इस साल राज्य सरकार अयोध्या में दीपोत्सव का अंतिम संस्करण भव्य पैमाने पर चाहती है। दीपोत्सव समारोह के लिए सरयू घाट और राम कथा पार्क को एक नया रूप दिया जा रहा है। फ्रांसीसी कलाकार चिफुमी इन दोनों स्थानों के पास की दीवारों पर श्री रामकथा को फिर से जीवंत कर रहे हैं। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी जी ने कहा कि ये दीपोत्सव वैश्विक पटल पर भगवान राम की अयोध्या को और अधिक विख्यात कर देगा। इस त्योहार के मौके पर शहर को पर्यटकों के लिए सुरक्षित रखने से लेकर हर तरह की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। आयोजन के लिए अयोध्या प्रशासन पूरी तरह से चौकसी बरत रहा है।
Read More: खरीददारी का बूम, बाजारों में भीड़