India News (इंडिया न्यूज़) UP News:  यूपी के लखनऊ में 588 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का शुक्रवार को लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं इस  अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ और यूपी में जो भी विकास हुआ है, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के योगदान के कारण हुआ है। यही कारण है कि आज लखनऊ समेत पूरा प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।

50 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में डुबकी..

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों का क्रियान्वयन हो रहा है। रक्षा मंत्री ने वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनके योगदान के लिए एक मिनट खड़े होकर ताली बजाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री द्वारा लखनऊ के लिए स्वीकृत परियोजना का जिक्र किया। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 जनवरी को महाकुंभ शुरू हुआ था। आज एक महीने बाद 50 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया है। यह नया उत्तर प्रदेश है जो इंफ्रास्ट्रक्चर और महाकुंभ के जरिए विकास का संदेश दे रहा है। महाकुंभ के बहाने लोगों को अपनी दबी हुई धार्मिक भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर दिया गया।

मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ..

महाकुंभ के आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का फायदा होगा। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वह यूपी में रामराज्य स्थापित करने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें अपने देश को विश्वगुरु बनाना है तो इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान देना होगा, इसके बिना कोई भी राज्य विकास नहीं कर सकता।

वैलेंटाइन डे पर होटल के कमरे में युवक का मिला शव, पूछताछ में लड़की ने खोला हैरान करने वाला राज