India News (इंडिया न्यूज), Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 6 और 7 दिसंबर को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। जानकारी के मुताबिक, इस दौरे का उद्देश्य 2025 में होने वाले प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण देना है। साथ ही, अन्य गतिविधियों पर भी लगातार सरकार काम कर रही है।

Kumbh Mela 2025: महाकुम्भ में जल निगम, नगरीय के 3 अस्थाई और नैनी, झूंसी के स्थाई एसटीपी करेंगे स्लज ट्रीटमेंट

हैदराबाद में आज कार्यक्रम

बता दें, आज 6 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री हैदराबाद में आयोजित गीतोपदेश वर्ल्ड समिट को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तेलंगाना के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही, इस दौरान वह सभी को महाकुंभ में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण देंगे। इसके अलावा, विजयवाड़ा में कार्यक्रम का भी आयोजन किया। 7 दिसंबर को केशव प्रसाद मौर्य विजयवाड़ा (अमरावती) पहुंचेंगे। वहां वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान भी प्रयागराज महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।

महाकुंभ की विशेष तैयारी तैयारी

इन दिनों, प्रयागराज महाकुंभ 2025 को भव्य और सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, राज्य सरकार विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर रही है। बताया गया है कि, उप मुख्यमंत्री के इस दौरे से महाकुंभ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की उम्मीद है। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रदर्शन बखूबी करेगा।

Pushpa 2 देख रहे लोग अचानक पड़ने लगे बीमार, रोकनी पड़ गई स्क्रीनिंग, थिएटर से परेशान दर्शकों का वीडियो हुआ वायरल