इंडिया न्यूज, बनारस।
Dev Deepawali 2021 फेस्टिवल सीजन चल रहा है। जहां देश में दिवाली को लेकर उत्साह है वहीं विदेशों में भी दिवाली को लेकर उत्साह चल रहा है। वहीं आपको बता दें कि दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर देवाधिदेव महादेव की काशी में भी जगमगाहट होगी। कार्तिक पूर्णिमा (19 नवंबर) को देव दीपावली के दिन काशी के घाटों पर लाखों दीपक जलाए जाएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को मंडलीय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।

राजघाट पर होगा तीन दिवसीय गंगा महोत्सव (Dev Deepawali 2021)

मंडलायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि राजघाट पर तीन दिवसीय गंगा महोत्सव (17 से 19 नवंबर) का आयोजन किया जाएगो और 19 को देव दीपावली पर काशी के 84 घाट सात लाख दीयों से जगमग होंगे। वहीं इस दिन प्रात: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर गंगा नदी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे।

Also Read: Happy Diwali Wishes to Loved Ones छोटी दिवाली अपनों को दे बधाई

Connect With Us : Twitter Facebook