India News (इंडिया न्यूज), Eid in Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज ईद का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। SSP की अगुवाई में SP सिटी और CO सिटी ने सुरक्षा बलों के साथ शहर में रूट मार्च किया, जिससे लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया जा सके। सिविल लाइन स्थित शाही ईदगाह सहित अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने सुरक्षा जांच की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शहर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से तीन जोन और दस सेक्टर बनाए गए हैं। हर जोन में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सिविल लाइन इलाके में यातायात को नियंत्रित करने के लिए डायवर्जन किया गया है। प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि ईद के मौके पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और सभी लोग सुरक्षित वातावरण में नमाज अदा कर सकें।

इकबाल अंसारी को आचार्य सत्येंद्र दास की याद

बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने इस अवसर पर रामलला के मुख्य पुजारी स्वर्गीय आचार्य सत्येंद्र दास को याद किया। उन्होंने कहा कि आचार्य दास हर ईद पर उनके आवास पर आकर बधाई देते थे। उनकी कमी इस बार बहुत खल रही है, लेकिन वे हमेशा अयोध्या के लोगों के दिलों में रहेंगे।

ईद की नमाज का समय और स्थान

शाही ईदगाह में सुबह 9 बजे नमाज अदा की जाएगी, जबकि अन्य मस्जिदों में समय इस प्रकार रहेगा-
जामा मस्जिद, पुख्ता सराय- 8 बजे
मस्जिद, पुलिस लाइन- 8 बजे
मस्जिद, गुदड़ी बजाजा चौक- 7:30 बजे
मस्जिद, जिन्नूरैन मुकेरी टोला- 7:45 बजे
मस्जिद, आलमगिरी दोराही कुआं- 8:30 बजे
मस्जिद, कोटिया रेलवे स्टेशन- 7:30 बजे

इसके अलावा, अन्य मस्जिदों में भी नमाज के समय तय किए गए हैं, जिससे लोग निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा कर सकें।

उत्सव और भाईचारे का संदेश

ईद के इस पावन मौके पर अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिल रही है। प्रशासन की कड़ी निगरानी में लोग खुशी और भाईचारे के साथ नमाज अदा कर रहे हैं। प्रशासन और धार्मिक संगठनों की ओर से लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

UP Weather News Today: बढ़ती गर्मी और तेज धूप से क्या अप्रैल में मिल पाएगी राहत? अब तक टूट चुके है सारे रिकॉर्ड, जाने क्या है ताजा हाल