India News (इंडिया न्यूज), Farmer Protest: किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जानकारी के मुताबिक़, महामाया फ्लाईओवर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार देर रात किसान नेता सुखबीर खलीफा और रुपेश वर्मा सहित 34 किसानों को गिरफ्तार किया गया।

भारत सरकार से तौकीर रजा ने की एक खास मांग! बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा का उठाया मुद्दा

किसानों में बढ़ी नाराजगी

बताया जा रहा है कि, पुलिस को आशंका है कि इन गिरफ्तारियों के बाद किसानों में नाराजगी बढ़ सकती है और बड़ी संख्या में किसान महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठा हो सकते हैं। इसके अलावा, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नोएडा पुलिस ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। बता दें, एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र खुद मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। महामाया फ्लाईओवर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, साथ ही अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैयार है। किसान आंदोलन को लेकर नोएडा पुलिस लगातार सतर्क बनी हुई है।

अधिकारों पर किसानों की लड़ाई

गौरतलब है कि किसान अपने अधिकारों और मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगें फसलों के उचित दाम, कर्ज माफी और भूमि से जुड़े मसलों का समाधान हैं। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। बता दें, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में, किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। महामाया फ्लाईओवर पर पुलिस और किसानों के बीच बढ़ते तनाव के कारण हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

कांग्रेस में चल रहा महाराष्ट्र से बड़ा ड्रामा, Rahul Gandhi से छुपाए नहीं छुप रहा सिर फुटव्वल, चीख रहे 2 बड़े नेता