इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीआईसी मैदान में किसानों की महापंचायत जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने अपनी हुंकार और तेज कर दी है। इस बार उन्हें भाजपा सांसद वरुण गांध का भी साथ मिला है।
रविवार को बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने किसानों का दर्द समझने की अपील की है और कहा है कि वे अपने ही खून हैं और हमें उनका दर्द समझना होगा। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि भले ही केंद्र सरकार और पार्टी कृषि कानूनों की वापसी को नकार रहे हो लेकिन वे किसानों के पक्ष में आज आवाज उठाते दिखे।
वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया है, जो किसान महापंचायत का लग रहा है। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में आज प्रदर्शन के लिए लाखों किसान जुटे हैं। वो हमारा ही खून हैं। हमें उनके साथ फिर से सम्मानजनक तरीके से जुड़ने की जरूरत है। उनका दर्द समझें, उनका नजरिया देखें और जमीन तक पहुंचने के लिए उनके साथ काम करें।’