India News (इंडिया न्यूज), Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दहशत का कारण बना आदमखोर तेंदुआ आखिरकार कानपुर जू की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। बताया गया है कि, तेंदुए को बेहोश करके कानपुर जू लाया गया है, जहां वह अब चिड़ियाघर प्रशासन की देखरेख में है। ऐसे में, यह तेंदुआ बेहद आक्रामक स्वभाव का है और अब तक करीब 15-20 लोगों पर हमला कर चुका है।

Greater Noida: हाउस अरेस्ट हुए राष्ट्र हनुमान दल के कार्यकर्ता! बांग्लादेश हिंसा पर हो रहा था प्रदर्शन

जानिए डिटेल में

बता दें, इन हमलों में दो छात्र और वन विभाग की रेस्क्यू टीम के चार सदस्य भी घायल हुए थे। इसके साथ ही, तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को चीफ का निर्देश मिला, जिसके बाद कानपुर जू की टीम ने इसे रेस्क्यू करने की जिम्मेदारी संभाली। इसके फौरन बाद कानपुर जू लाया गया यह तेंदुआ फिलहाल चिड़ियाघर के अस्पताल में एक अलग बाड़े में रखा गया है। बताया गया है कि, उसकी उम्र लगभग 8 साल है, जबकि तेंदुए की औसत आयु 15-20 साल होती है। तेंदुए के दो केनाइन दांत टूटे हुए हैं और उसके शरीर पर कुछ अंदरूनी चोटें भी हैं। डॉक्टरों की टीम उसकी जांच कर रही है और जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं।

क्वारेंटाइन में रखा गया है तेंदुए को

जानकारी के अनुसार, तेंदुए को फिलहाल 14 दिन के क्वारेंटाइन में रखा गया है। उसकी डाइट का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। दूसरी तरफ, सोमवार सुबह उसने दो किलो मुर्गे का मांस खाया। अभी उसे 72 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जिसके बाद उसकी डाइट में बदलाव किया जाएगा। फिलहाल, चिड़ियाघर प्रशासन तेंदुए की देखभाल में जुटा है। अब शासन स्तर पर फैसला होगा कि तेंदुए को कानपुर जू में ही रखा जाएगा या फिर कहीं और भेजा जाएगा।

रामपुर और संभल की घटनाओं पर आया आजम खान का संदेश! ‘इंडिया गठबंधन को…’