India News(इंडिया न्यूज),Viral Video: आज भी कहीं न कहीं महिलाओं की स्थिति बिल्कुल वैसे ही है जैसे कि पहले हुआ करती थी आज भी समाज में महिलाओं को कई तरह के अत्याचारों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला कस्बे में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। इस पति ने ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर किसी की भी चीखें निकल जाएंगी। पति ने महिला को छत से उल्टा लटका दिया। इस दौरान महिला जोर-जोर से चिल्लाती रही और रहम की भीख मांगती रही। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला की जान बचाई।
वीडियो हुआ वायरल
वहीं अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र के बनियाठेर गांव निवासी रघुनाथ सिंह ने बताया कि उनकी बहन डॉली की शादी 12 साल पहले नितिन सिंह से हुई थी। नितिन आंवला के मोहल्ला लठैता का रहने वाला है। शुरुआत में तो सब ठीक चला। लेकिन धीरे-धीरे डॉली के ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। डॉली के भाई रघुनाथ ने बताया कि नितिन सिंह ने डॉली को पीटना शुरू कर दिया। जब डॉली ने विरोध करना शुरू किया तो उसने जान से मारने की नीयत से डॉली को छत से उल्टा लटका दिया। यह खौफनाक मंजर देखकर मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को नीचे से पकड़ लिया।
चिल्लाती रही महिला लेकिन…
इस दौरान महिला चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसे कोई बचाने नहीं आया। वहीं जब शख्स ने उस महिला को नीचे छोड़ दिया तो वह कई देर तक नीचे ही पड़ी रही। घटना के दौरान किसी पड़ोसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला को जानबूझकर छत से नीचे फेंकने की कोशिश की जा रही थी। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिलती तो महिला की जान भी जा सकती थी।