India News(इंडिया न्यूज),Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने एक डेयरी मालिक के घर में घुसकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और फरार हो गए। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित के बेटे ने किन्नर पारो पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG News: पलक झपकते ही कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर में भरभरा कर गिरी 4 दुकानें! सिर पर पैर रख भागे दुकानदार

जानें पूरी वारदात

यह घटना 28 फरवरी को वेव सिटी थाना क्षेत्र के बम्हेटा गांव में हुई थी। 42 वर्षीय संजय यादव रात 11 से 12 बजे के बीच अपने घर में सो रहे थे। तभी 3-4 बदमाश उनके घर में घुसे और उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद उन्होंने पीड़ित का प्राइवेट पार्ट काट दिया और अपने साथ ले गए। इस मामले में पीड़ित के बेटे प्रिंस यादव ने किन्नर पारो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता के बेटे ने बताया कि आरोपियों ने पानो नाम के एक ट्रांसजेंडर के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है। फिलहाल पीड़िता को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

न होता प्यार न बनाते शारीरिक संबंध…फिर किस बात की शादी? वायरल हो रही नई तरह की मैरिज, नए लड़के-लड़कियों का दिमाग खराब