India News (इंडिया न्यूज)Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से लूट की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। तीसरी शादी करने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी को बेहोश कर जेवर और नकदी लूट ली। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जेवर चोरी और जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीँ, पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।
गाजीपुर के कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की शादी साल 2022 में पटना बिहार निवासी फिरोज से हुई थी। इसके बाद वह अपने ससुराल चली गई जहां वह करीब 3 महीने तक रही। इसके बाद फिरोज अपनी पत्नी को अपनी बहन के पास छोड़कर भाग गया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी महिला को अपने पति फिरोज का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने फिरोज के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि फिरोज की पहले से ही एक पत्नी है, जिसे उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
भिखमंगे पाकिस्तान को है किस बात का डर,जिसके वजह से रातोंरात लिया ऐसा फैसला
दहेज के लिए दबाव बना रहा था
पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के 10 दिन बाद ही उसके पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। वह उसे जिंदा जलाने और फांसी पर लटकाने की धमकी देता था। महिला का आरोप है कि इसके बदले में वह 1 लाख और बाइक की मांग करता था। इसी बीच महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जो 2 साल का है। इसके बाद आरोपी पति ने 15 अप्रैल को मोतिहारी की एक महिला से तीसरी शादी कर ली।
मिठाई खाने के बाद बेहोश
दूसरी पत्नी को तीसरी शादी की जानकारी अपनी साली से हुई। क्योंकि फिरोज कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर आया था। इसके बाद वह अपनी दूसरी पत्नी के पास पहुंचा और अपनी गलती मानने लगा। पत्नी ने सबकुछ भूलकर उसे माफ कर दिया और उसकी देखभाल करने लगी। रात को खाना खाने के बाद करीब 11:00 बजे फिरोज ने अपने साथ लाई मिठाई अपनी दूसरी पत्नी को खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई।
गहने और नकदी लूटकर भाग गया
इसके बाद फिरोज घर में रखे गहने और नकदी लूटकर भाग गया। महिला की बहन ने जब उसे बेहोशी की हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद महिला को होश आया और उसने फिरोज को हर जगह तलाशना शुरू कर दिया। इस बीच उसने देखा कि घर में रखा सूटकेस खुला हुआ है और उसमें रखे जेवर और नकदी गायब है। इसके बाद महिला थाने पहुंची, जहां उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया।