India News (इंडिया न्यूज), Greater Noida: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्र हनुमान दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। जानकारी के मुताबिक, दल के कार्यकर्ता सूरजपुर गोल चक्कर से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करने की तैयारी में थे। इससे पूरे माहौल में तनाव बना हुआ है।
रिश्वत मामले में SDM ने की हदें पार, घूस लेते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला
पहुंची पुलिस राष्ट्र हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर
बता दें, हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन से पहले ही उनके घर पर रोक दिया गया। ऐसे में, पुलिस ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। जानकारी के अनुसार, राष्ट्र हनुमान दल के कार्यकर्ता बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले थे। देखा जा रहा है कि, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना थी। इसके साथ ही, प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया।
प्रशासन ने किया इंकार
बताया गया है कि, जिला प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद, राष्ट्र हनुमान दल के सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया। इसके बाद, हनुमान दल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाई जानी चाहिए। हालांकि, प्रशासन द्वारा प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने के कारण उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी मांगें और विरोध दर्ज कराने की बात कही।
रामपुर और संभल की घटनाओं पर आया आजम खान का संदेश! ‘इंडिया गठबंधन को…’