India News (इंडिया न्यूज)Groom and bride wedding: यूपी के मिर्जापुर में एक शादी पांच दिन में ही टूट गई, वह भी सिर्फ दूल्हे के अजीबोगरीब व्यवहार की वजह से। दरअसल, मामला कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां सुहागरात पर दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को कोल्ड ड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी। दुल्हन को चक्कर आने लगे और उसकी तबीयत बिगड़ गई। अगले दिन जब दुल्हन को सच्चाई पता चली तो वह इतनी नाराज हुई कि उसने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

‘सोनिया और राहुल को ED के निशाने पर लाया गया क्योंकि…’, BJP पर जमकर बरसे अशोक गहलोत, लगाया ये बड़ा आरोप

शादी टूट गई

इस पर घंटों पंचायत के बाद आखिरकार शादी टूट गई। अब यह मामला इलाके में सुर्खियां बटोर रहा है। वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 15 मई को मिर्जापुर के कछवां के एक गांव के युवक से हुई थी। शादी के महज पांच दिन बाद दूल्हे ने दुल्हन को ठंडाई में बीयर और भांग मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी।

सच्चाई पता चलने पर दुल्हन को यह बात पसंद नहीं आई। गुरुवार को उसने अपनी आपबीती अपने माता-पिता को बताई। दुल्हन पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे और उसे अपने घर ले गए। दुल्हन ने कपसेठी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहां की पुलिस ने कछवां का मामला बताकर उसे वापस भेज दिया। तब दुल्हन शुक्रवार को परिजनों के साथ कछवां थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। घंटों पंचायत के बाद शादी तोड़ दी गई। कछवां एसएचओ रणविजय सिंह ने बताया- दुल्हन के आरोपों के आधार पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। पत्नी पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी।

दुल्हन ने दूल्हे को लगाया चूना

उधर, बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के चंदी फाजिल नगला गांव में नई नवेली दुल्हन के घर आते ही खुशियां छा गईं। हालांकि किसी को नहीं पता था कि यह खुशियां तूफान से पहले की खुशियां हैं। दरअसल, दुल्हन ने शादी की दूसरी रात दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया और घर में रखे जेवर, नकदी और कीमती कपड़े लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार को जब होश आया तो उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। साथ ही उन्हें दो रिश्तेदारों पर शक है कि उन्होंने दुल्हन को भागने में मदद की। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

मोहन लाल बड़ौली ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा केदारनाथ से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की