India News (इंडिया न्यूज), UP News:  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से बेहद ही हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार शाम बहन की बारात के लिए मिठाई बन रही थी। वहीं खेल रहा दुल्हन का चार वर्षीय भाई गर्म दूध की कढ़ाई में गिर गया।

क्या है पूरा मामला

घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से घर में मातम फैल गई। वहीं परिवार वालों को रो- रोकर बुरा हाल हो गया।

शादी के लिए घर पर मिठाई बन..

पूरा मामला खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैना का है। यहां रहने वाले पंकज कुमार की बेटी सोनी की बारात आज यानी शनिवार को आ रही है। सोनी की शादी के लिए घर पर मिठाई बन रही थी। जिसके लिए कढ़ाई में दूध गर्म किया जा रहा था। वहीं सोनी का चार वर्षीय भाई भी खेल रहा था। खेलते-खेलते वह दूध की कढ़ाई के पास पहुंच गया और खौलते दूध में गिर गया।

अपार्टमेंट में बनाया बंदी, 24 घंटे दिया पहरा… जहन्नुम बनी इस एक्ट्रेस की जिंदगी, किसने जमाने की निगाहों से बचाने के लिए बनाई कैदी?