India News UP (इंडिया न्यूज़), Food Poisoning: बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित रामगढ़ी गांव में एक गंभीर फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां के लगभग 40 लोग बारात में शामिल होकर दावत खाने के बाद बीमार हो गए। लोग अचानक उल्टी और दस्त की समस्या से परेशान होने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।

रामगढ़ी गांव में फूड प्वाइजनिंग का मामला

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने घटना की गंभीरता को समझते हुए स्वास्थ सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंजू अग्रवाल ने गांव का दौरा किया और चिकित्सा टीम की तैनाती की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी की अगुवाई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर, प्रभावित लोगों का उपचार किया गया। 21 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से अधिकांश को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। चार गंभीर मरीजों को बुलंदशहर रेफर किया गया।

फूड सेफ्टी विभाग की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद बुलंदशहर का फूड सेफ्टी विभाग भी जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बारात से लौटे थे गांव के लोग

गांव के लोग स्याना तहसील के चांसी रसूलपुर में एक बारात में शामिल होने गए थे, जहां उन्होंने दावत में विभिन्न प्रकार के व्यंजन खाए। दावत के बाद जब वे रात को अपने घर लौटे, तब उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने की समस्या होने लगी। इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने उपचार के बाद राहत की सांस ली है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में लिए गए अहम फैसले, CM ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

महाकुंभ छोड़ने से ये क्या बोल गए नरसिंहानंद, ‘हिंदुओं का बड़ी संख्या में नरसंहार …’