India News (इंडिया न्यूज),Lucknow News: UP के कई जिलों में ठंडक का प्रकोप लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। लखनऊ भी इससे अछूती नहीं है।कोहरा और खराब मौसम की वजह से विमान सेवाओं पर भारी असर पड़ा है।

यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है

आपको बता दें कि घना कोहरा और खराब मौसम की वजह से लखनऊ से आने जाने वाले विमानों के आवगमन में देरी हो रही है। आलम यह है कि ना सिर्फ डोमेस्टिक फ्लाइट बल्कि इंटरनेशनल फ्लाइट पर भी इसका असर पड़ा है। फ्लाइटों के आवगमन में देरी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

30 मिनट की देरी से पहुंची

बता दें कि सऊदी अरब के जेद्दा से आने वाली सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट 7 घंटे देरी से लखनऊ पहुंचीं। इसी तरह से डोमेस्टिक फ्लाइट में मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 1 घंटे की देरी से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। हैदराबाद से लखनऊ के आने वाली एयर इंडिया विमान भी 30 मिनट की देरी से पहुंची।

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने विपक्ष और भ्रष्टाचार पर कसा तंज, दिल्ली चुनाव में पार्टी के लिए की दावेदारी पेश