India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के लोगों को अब उमसभरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। वहीँ प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाले हैं। मौसम विभाग का कहना है कि, प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। लखनऊ समेत कई जिलों में दिन में धूप खिलने से काफी गर्मी पड़ रही है। हालांकि, 4 जून तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसी क्रम में 30 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
दिल्लीवाले आज रहें सावधान! फिर सिर पर मंडराएगा आंधी-तूफान का संकट, IMD ने दी खुली चेतावनी
जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज के मौसम के मिजाज भी सुहाने रहने वाले हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही 40 से 50 झोंकों के साथ अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।
ओले गिरने की भी संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या और मथुरा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, आगरा, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।