इंडिया न्यूज, आजमगढ़:
जिले में तीन दिनों से हो रही बरसात (Heavy RainFall in Azamgarh) ने पुराने कच्चे मकानों के अस्तित्व पर संकट पैदा कर दिया है। गुरुवार की रात बरसात में 30 से ज्यादा मकान गिर गए। मलबे के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा मवेशी मारे गए हैं।महराजगंज थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह टीनशेड से बना मकान गिर गया। उसके नीचे दबकर रामप्यारे यादव (56), तीन वर्षीय बबलू व राजू यादव की पत्नी घायल हो गए। भूसा व गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है। रानी की सराय क्षेत्र के हेमजापुर गांव के रामनरायन (60) का कच्चा मकान गिर गया, जिसके नीचे वे दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकला। उनके दो मवेशियों की मलबे में दब कर मौत हो गई।

Three People died in Heavy RainFall in Azamgarh

शहर कोतवाली के छोट हरैया गांव में बृहस्पतिवार की रात दो बजे कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से मलबे में दब कर चांदनी (7) पुत्री पप्पू राम की मौत हो गई। वहीं, जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी तुफैल (60) और अतरौलिया क्षेत्र के परमेश्वरपुर नरियाव गांव में मोती लाल (56) की कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई।

Must Read:- 9 घंटे मे 2 करोड़ वैक्सीनेशन कर रचा इतिहास

Connect With Us:- Twitter Facebook