India News (इंडिया न्यूज),UP News: UP के बरेली जिले में इस बार एक भव्य और ऐतिहासिक फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 मार्च से 9 मार्च तक चलेगा, जिसमें 2  लाख से अधिक फूलों के पौधे लगाए जाएंगे।  शो अपनी भव्यता और अनूठे फूलों की प्रजातियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।  इसमें दुनिया भर की विभिन्न प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे। जिससे यह शो बेहद खास बन जाएगा। इस अनूठे आयोजन का मुख्य आकर्षण रामायण वाटिका होगी जिसे बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने तैयार किया है।

मंदिर की सुंदर आकृति बनाई जाएगी

आपको बता दें कि बरेली विकास प्राधिकरण ने इस खास फ्लावर शो के लिए रामायण वाटिका का निर्माण किया है, जो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। इस वाटिका को खासतौर पर भगवान श्रीराम के वनवास की कथा को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है।  इसमें न केवल सुंदर फूलों से सजे बगीचे होंगे। बल्कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के प्रतीक भी मौजूद रहेंगे। फ्लावर शो के तहत इस वाटिका में फूलों से केदारनाथ मंदिर की सुंदर आकृति बनाई जाएगी।

फूलों से तैयार किया जाएगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके अलावा, एक विशाल शिवलिंग भी फूलों से तैयार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह वाटिका भगवान श्रीराम के वनवास के विभिन्न पड़ावों को फूलों के माध्यम से चित्रित करेगी।  जिससे यह न केवल एक दर्शनीय स्थल होगा।  बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी लोगों को जोड़ने का काम करेगा। बता दे कि इस ऐतिहासिक फ्लावर शो का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार करेंगे।