India News (इंडिया न्यूज), Holi 2025: उत्तर प्रदेश के हर एक कोने में अलग-अलग तरह से होली का त्योहार मनाया जाता है। UP में हर साल होली का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। होली के रंगों के साथ-साथ भक्ति और उत्साह भी चरम पर होती है। होली रंगों का त्योहार है और देशभर में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं, लेकिन यूपी में भी कई जगह ऐसी हैं जहां एक अनोखी होली मनाई जाती है।
इस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार
इस बार होली का त्योहार 14 मार्च को पूरे देशभर में मनाया जाएगा है और होलिका दहन 13 तारीख को होगा, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि होली के त्योहार पर होली के दूल्हे की बारात निकाली जाती है और पूरा गांव इसमें बाराती बनकर शामिल होता है। UP के हमीरपुर में होली पर 300 साल पुरानी परंपरा आज भी निभाई जाती है। इस परंपरा में गांव की महिलाएं मिलकर राम जानकी मंदिर से बारात निकालती हैं और कमाल की बात यह है कि इसमें एक भी पुरुष शामिल नहीं होते। होली के दूल्हे की बारात में एक दर्जन घोड़ों को शामिल किया जाता है।
स्कूल के आदेश से मचा हड़कंप! अगर खेली होली तो Exam होगा कैंसिल, स्कूल बंद करने की उठी मांग
क्यों, निकाली जाती है दूल्हे की बारात
पौराणिक मान्यता के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में होली के दूल्हे की बारात में महिलाएं होली का आनंद लेती हैं और फिर दूल्हे की बारात निकाली जाती है, जिसमें एक व्यक्ति को घोड़े पर बैठाया जाता है और बैंड बाजे के साथ बारात निकलती है। होली का दूल्हा बैंड बाजे के साथ गांव के हर घर-घर जाता है। गांव की महिलाएं दूल्हे को तिलक लगाती हैं और आरती उतारती हैं। इसके बाद दूल्हे को मिठाई खिलाकर विदा किया जाता है। होली के दूल्हे की बारात निकलने के बाद ही गांव में होली की मस्ती शुरू होती है और फिर पूरे गांव में रंगों का त्योहार खेला जाता है। उसके बाद गांव में हिरण्यकश्यप की हत्या का नाटक मंचित किया जाता है।