India News(इंडिया न्यूज़) up News:   यूपी के लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महज दो कमरों का मकान। सामने फूस की छत। इस छोटी सी संपत्ति के विवाद में 24 घंटे के अंदर पूरा परिवार खत्म हो गया। पहले बुजुर्ग पिता ने आत्महत्या कर ली। पिता की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि अगले दिन दो जवान बेटों ने आत्महत्या कर ली।

क्या है पूरा मामला

इन सभी लोगों की आत्महत्या का कारण मकान के विवाद में रिश्तेदार महिला कांस्टेबल और पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा परिवार को प्रताड़ित करना बताया जा रहा है। गोला-बांकेगंज मार्ग पर गोला गोकर्णनाथ तहसील के बाबूपुर गांव निवासी 63 वर्षीय रामनरेश का शव गुरुवार सुबह घर की छत की कुंडी से लटकता मिला। गुरुवार को बेटे सुधीर ने लखनऊ में तैनात महिला कांस्टेबल आरती देवी, उसकी मां रामदेवी, बहन शशिबाला और भाई शिवम के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी थी।

इसमें उसने पिता रामनरेश पर जमीन और मकान के विवाद में प्रताड़ित का आरोप लगाया था। वहीं मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस ने  नहीं की।  इससे पिता की आत्महत्या से आहत बेटे  शुक्रवार को सुधीर और मुकेश ने भी आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस की नींद खुली। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तो स्थानीय पुलिस ने महिला कांस्टेबल समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पहले पिता और फिर दोनों बेटों की मौत के बाद घर में सन्नाटा पसरा है। अब घर में कोई नहीं बचा है। रामनरेश की एक बेटी शिल्पी देवी है, जिसकी शादी शाहजहांपुर में हुई है। पिता की मौत की खबर मिलने पर वह गुरुवार को आई थी। शुक्रवार को उसे भाइयों की मौत की खबर मिली। शिल्पी देवी ने दिखाया कि छत के नीचे एक बाइक खड़ी थी।

उसने बताया कि महिला कांस्टेबल आरती का भाई इसी घर में जबरन अपनी बाइक खड़ी करता था। मना करने पर वह विवाद करता था। जिस मकान के लिए तीन जिंदगियां कुर्बान हुईं, उसकी हालत बदतर है। मकान के अंदर सिर्फ दो कमरे हैं। सामने की दीवार पर बरामदा और छप्पर की छत है। इसी मकान में गांव का छोटा सा डाकघर चलता है। इसका बोर्ड लगा हुआ है। दो कमरों के मकान में पिता राम नरेश अपने बेटों के साथ रहते थे। वहीं पड़ोस में रहने वाली  रिश्तेदार राम देवी की नजर उसी मकान पर थी।  इस पर राम देवी  दावा  करती थी कि मकान उसका है। इसी को लेकर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

क्या है वो सफेद चीज जिससे कांपते हैं मुसलमान? इजरायल इसे ढ़ाल बना कर रहा है दुश्मनों को तबाह…इस्लामिक देशों में मचा हंगामा