India News (इंडिया न्यूज), Corona News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चार नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में टेंशन ए आ गया है। इनमें से तीन मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक मरीज को उसकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों में पति-पत्नी भी शामिल हैं, जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है, जो बेंगलुरु से आए थे।

गाजियाबाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में चार लोगों में कोविड की पुष्टि हुई है। इनमें गाजियाबाद के बृज विहार निवासी 18 वर्षीय लड़की भी शामिल है. लड़की को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। जांच के बाद लड़की कोविड पॉजिटिव पाई गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेंगलुरु से लौटे थे दंपत्ति

वहीं, गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वाले एक दंपत्ति 13 मई को बेंगलुरु से लौटे थे, आने के बाद उन्हें खांसी और बुखार की समस्या हुई। 16 मई को उनकी जांच की गई, जिसमें दोनों कोविड पॉजिटिव पाए गए. पति-पत्नी दोनों अपने घर पर होम आइसोलेट हैं। पति की उम्र 71 साल और पत्नी की उम्र 64 साल है। वहीं, गाजियाबाद के वैशाली निवासी 37 वर्षीय महिला को चार-पांच दिन से खांसी-जुकाम की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर जब कोविड की जांच कराई गई तो यह महिला भी कोविड पॉजिटिव निकली। यह महिला भी घर पर भर्ती है। ऐसे में गाजियाबाद में चार कोविड पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से तीन मैरिज होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे असम के मंत्री, मुख्यमंत्री की तरफ से सौंपा गया शोक पत्र, मंत्री बोले – सिंदूर का बदला बारूद से लिया गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 21 मई को कोविड-19 के ताजा सबवेरिएंट जेएन.1 से जुड़ी वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति के मद्देनजर प्रदेश में कोविड-19 के ताजा मामलों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है।

PAK ने दिखाई पीठ तब IAF ने कराई Indigo Flight की एमर्जेन्सी लैंडिंग… विमान के पायलट पर ‘भड़की’ भारतीय वायुसेना! हैरान करने वाली है वजह