India News (इंडिया न्यूज़) UP News: यूपी के महराजगंज में बारात आने से ठीक पहले दूल्हा फरार हो गया। एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही थीं तो दूसरी तरफ दूल्हा अपनी प्रेमिका की यादों में खोया हुआ था। आखिरकार उसने तय समय पर अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे लेने की बजाय प्रेमिका के साथ भागना बेहतर समझा और फरार हो गया। दूल्हे की इस हरकत से एक तरफ दुल्हन के सपने टूट गए तो वहीं उसके पूरे परिवार की हालत खराब हो गई। हाथों में मेहंदी लगाकर इंतजार कर रही दुल्हन के घर पर हर कोई यही कहने लगा कि जब लड़का पहले से ही किसी और के साथ रिलेशनशिप में था तो उसने और उसके परिवार वालों ने उनसे रिश्ते की बात क्यों की।

क्या है पूरा मामला

घटना महराजगंज के नौतनवा इलाके की है। पूरा परिवार पिछले एक महीने से बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था। रविवार की शाम बारात का इंतजार किया जा रहा था। तभी अचानक खबर आई कि दूल्हा किसी दूसरी लड़की के साथ फरार हो गया है। इस खबर से लड़की के घर में हड़कंप मच गया। लड़की के परिवार में कोहराम मच गया। जब यह खबर दुल्हन और उसकी मां तक ​​पहुंची तो दोनों बेहोश हो गईं। दोनों जमीन पर गिर गईं। घर में कोहराम मच गया। मां-बेटी को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

एक फोन कॉल ने पूरे परिवार को हिलाकर.. 

लड़की के परिवार के अन्य सदस्य भी काफी परेशान हैं। शादी वाले घर में रिश्तेदार पहुंच चुके थे। बारातियों के लिए बुक किए गए मैरेज हॉल में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। दुल्हन भी तैयार हो रही थी। तभी एक फोन कॉल ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। पूरे घर में सन्नाटा छा गया। घर के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। दुल्हन की मां ने बताया कि लड़के की मां ने उन्हें फोन करके बताया कि लड़का किसी दूसरी लड़की के साथ भाग गया है। परिवार ने दुल्हन की विदाई की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं और निकाह की तैयारियां की जा रही थीं। अब अचानक बारात न पहुंचने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कपिल शर्मा के शो फैंस ने की थी Honey Sing से रिक्वेस्ट, 10 साल बाद किया सपना पूरा, भोजपुरी गाने ने बिहार में मचाया तहलका