India News (इंडिया न्यूज़), Kameshwar Chaupal Died : अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया। वे बिहार विधान परिषद के सदस्य भी थे। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। कामेश्वर चौपाल को संघ ने प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था।

कामेश्वर चौपाल का निधन

बिहार भाजपा के पूर्व एमएलसी कामेश्वर चौपाल का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। कामेश्वर चौपाल राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी भी थे। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है।

Mirage-2000 Crash: शिवपुरी में मिराज-2000 क्रैश के बाद मदद करने आए गांववाले, फिर क्यों घायल पायलट ने कर दिया मना?

बिहार भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

इस बीच, बिहार भाजपा ने कामेश्वर चौपाल को श्रद्धांजलि दी है। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा है कि ‘राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थायी सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री कामेश्वर चौपाल जी के निधन की खबर एक सामाजिक क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें। बिहार भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।’

Mirage-2000 Crash: शिवपुरी में मिराज-2000 क्रैश के बाद मदद करने आए गांववाले, फिर क्यों घायल पायलट ने कर दिया मना?

बिहार भाजपा के बड़े नेताओं में से एक थे

कामेश्वर चौपाल बिहार भाजपा के बड़े नेताओं में से एक थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी ही नहीं बल्कि विपक्षी दल ने भी आज तक उनके खिलाफ या उनके खिलाफ कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया था। शुरू से ही उनकी छवि एक ऐसे व्यक्ति की थी जो अयोध्या राम मंदिर के लिए पूरी तरह समर्पित थे।

Delhi Schools Bomb Threat Breaking: दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी। India News