India News (इंडिया न्यूज)Kanpur News: प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा को लेकर काफी सख्त नजर आ रहे हैं। अगर कोई महिलाओं से छेड़छाड़ करेगा तो उसे अगले चौराहे पर ही मौत के घाट उतार दिया जाएगा, उसे यमराज के पास भेजे जाने से कोई नहीं रोक पाएगा। यह हम नहीं कह रहे बल्कि प्रदेश के मुखिया कह रहे हैं।
महिला सुरक्षा के सरकारी दावे अब उल्टी दिशा में जाते नजर आ रहे हैं क्योंकि अब महिलाएं चंडी का रूप लेकर और मां काली का अवतार बनकर गुंडों और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सशक्त नजर आ रही हैं। इसका एक नमूना कानपुर में देखने को मिला। जिसमें एक महिला ने बीच बाजार में मुस्लिम महिला से छेड़छाड़ कर रहे एक मनचले को पकड़ लिया और उसे लगातार थप्पड़ मारकर घुटनों पर ला दिया, महज 48 सेकेंड में बुर्का पहनी मुस्लिम महिला ने छेड़छाड़ करने वाले मनचले को बाजार में 14 बार थप्पड़ जड़ दिए।
‘तेरा तुझको अर्पण …’, महाकुम्भ में सेवा अनुभव को गौतम अडानी ने बताया अपना ‘सौभाग्य’
महिला ने युवक को जमकर धोया
पहली नजर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल साबित होने वाली यह तस्वीर महिलाओं को कमजोर समझने वालों के लिए बड़ा संदेश बन गई है। एक जैसी तस्वीर और महिलाओं के साथ रोजाना हो रही छेड़छाड़ को देखकर लगता है कि बदमाशों में अब पुलिस का खौफ नहीं रहा, इसीलिए महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही लामबंद हो गई हैं।
दरअसल, कानपुर के बेकनगंज इलाके में मुस्लिम बाजार में महिलाओं की भीड़ के बीच एक युवक राह चलती महिलाओं को छू रहा था। वह उन्हें अश्लील इशारे भी कर रहा था। बदमाश की हरकतों को सभी महिलाओं ने नोटिस किया। लेकिन कहते हैं न बकरे की मां कब तक चुप रहती, इसी बीच एक महिला ने इस बदमाश की इस गलत हरकत के विरोध में बाजार में उसे पकड़ लिया और उसे कई थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।
युवक ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी
युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता हुआ नजर आया, इस बार उसे छोड़ देने की गुहार लगाता हुआ। लेकिन महज 48 सेकंड के अंदर महिला ने चंडी का रूप धारण कर छेड़छाड़ करने वाले को 14 थप्पड़ जड़ दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम अदनान है और जब उसके घर का पता लगाकर जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि युवक अदनान मानसिक रूप से बीमार है। अगर पीड़िता की ओर से लिखित में शिकायत की जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।