India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड अभी सुलझा ही नहीं था कि एक और ऐसा ही बेचैन कर देने वाला मामला सामने आ गया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान देशभर से कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमे पत्नियों ने अपने पति को काटकर नीले ड्रम में भर देने की बात कही है। वहीँ अब ऐसा ही एक और ताजा मामला सामने आ रहा है। दरअसल, गोंडा जिले से ही एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमे पत्नी ने इंजीनियर पति को काटकर नीले ड्रम में भरने की धमकी दी है। वहीँ इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर तरफ खौफनाक माहौल बना हुआ है।
- धमकी भरा वीडियो आया सामने
- पति ने बताए आपबीती
- आशिक के साथ पकड़ी गई महिला
धमकी भरा वीडियो आया सामने
आपकी जानकारी के लिए बता दें, धर्मेंद्र कुशवाहा गोंडा के जल निगम में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। दरअसल इंजीनियर धमेंद्र की शादी माया मौर्य नाम की एक लड़िकी से हुई थी। कहा जा रहा है कि दोनों ने 2016 में शादी की थी। वहीँ इन दोनों ने लव मैरिज की थी। उसके बावजूद भी लड़की न अपने पति को ऐसी धमकी दी है। दरअसल, अब दोनों के रिश्तों में दरार आना शुरू हो गई है। वहीँ इस बीच दोनों के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माया अपने पति धर्मेद्र को पीटते हुए नजर आ रही है।
अप्रैल के पहले दिन ही आई बड़ी खुशखबरी, सस्ता हो गाया LPG सिलेंडर, जानिए नए दाम
पति ने बताए आपबीती
धर्मेंद्र कुशवाहा का कहना है कि, उन्होंने 2016 में बस्ती जिले की रहने वाली माया मौर्या से शादी की थी। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से तीन चार पहिया वाहन खरीदे और उसकी किश्तें चुकाते रहे। कुशवाहा ने जानकारी दी कि उन्होंने 2022 में माया के नाम से जमीन खरीदी और मकान निर्माण का ठेका उसके रिश्तेदार नीरज मौर्या को दिया। इस दौरान माया अपने रिश्तेदार के करीब आ गई और कोविड-19 काल में नीरज की पत्नी की मौत के बाद उनके संबंध और प्रगाढ़ हो गए।
आशिक के साथ पकड़ी गई महिला
कुशवाह ने यह भी बताया कि उसने 7 जुलाई 2024 को माया और नीरज को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और माया घर छोड़कर चली गई। बाद में माया 25 अगस्त 2024 को नीरज के साथ घर लौटी और जबरन ताला तोड़कर अंदर घुस गई। वह 15 ग्राम सोने की चेन और नकदी लेकर भाग गई। इसके अलावा महिला द्वारा अपने पति को वाइपर से पीटने का वीडियो भी सामने आया है।