India News (इंडिया न्यूज़),Kumar vishwas :  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को ‘अटल गीत गंगा’ कार्यक्रम हुआ, जिसमें हिंदी कवि कुमार विश्वास भी शामिल थे। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। यहां पर कुमार ने एक बार फिर से रामायण और महाभारत को लेकर बयान दिया। इससे पहले उनके इसी तरह के बयान पर विवाद हो गया था।

विवाद के बीच कुमार विश्वास का बड़ा बयान

लखनऊ में शामिल हुए कुमार विश्वास ने कहा, “फिर कह रहा हूं, अपने बच्चे रामायण पढ़ेंगे, महाभारत पढ़ेंगे और रामायण पढ़ेंगे, इससे बच्चों को फायदा होगा। मैंने महाभारत पढ़ी थी, तो मुझे पता था कि अगर दुर्योधन निकल जाए उसके रथ से उतर कर भागो, नहीं तो करण की तरह मारे जाओगे।

हार्ट में जमा हुआ है कई सालों का कचरा, टालना चाहते हैं खतरा तो ये 4 तरीके फ्लश होजाएगी सारी गंदगी!

कुमार विश्वास पर क्यों हुआ विवाद?

कुमार विश्वास ने मेरठ के एक कार्यक्रम में कहा था, ”अपने बच्चों को सीता जी की लाड़ली और भगवान राम के भाइयों का नाम याद दिलाओ। वरना ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो, मगर आपके घर की लक्ष्मी कोई और ले जाए।”

Fake Constable: पिछले डेढ़ साल से बनकर घूमता था फर्जी दरोगा, लोगों को करता था परेशान, अब पुलिस के सामने खुली पोल

कुमार विश्वास का बयान सुनकर कहा गया है कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और और उनकी बेटी सोनाक्षी को निशाने पर लिया है। क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है, उनके बेटों का नाम लव और कुश है। इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल के साथ इंटरफेथ शादी भी की है। इस दौरान दोनों के अलग-अलग धर्मों के बीच जमकर बवाल भी हुआ था। सोशल मीडिया पर कपल को ट्रोल किया गया था।

हार्ट में जमा हुआ है कई सालों का कचरा, टालना चाहते हैं खतरा तो ये 4 तरीके फ्लश होजाएगी सारी गंदगी!