Lakhimpur Violence : Akhilesh Yadav Compares Current Government To British

इंडिया न्यूज, लखीमपुर:

रविवार को लखीमपुर खीरी में हिंसक झड़प के बाद से प्रदेश की राजनीति गर्माई हुई है। इस झड़प में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी।  इसके बाद सभी राजनीतिक दलों के नेता घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए। जिन्हें रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया गया। इनमें रविवार रात को कांगे्रस नेता प्रियंका वाड्रा गांधी और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा थे। वहीं सोमवार सुबह  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी लखीमपुर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद वे बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए और उसके बाद पुलसि ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Also Read : Lakhimpur Violence : प्रदेश सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Lakhimpur Violence : केंद्रीय राज्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा

इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। यादव ने कहा कि किसानों पर इतना जुल्म तो अंग्रेजों की हुकूमत में भी नहीं हुआ जितना भाजपा राज में हो रहा है।

Lakhimpur Violence : किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश

पुलिस की गाड़ी में आग लगाए जाने की घटना पर अखिलेश ने कहा कि यह आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है। पुलिस ने खुद ही गाड़ी में आग लगाई है।

Lakhimpur Violence :  केंद्रीय राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए: टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया में हुए संघर्ष में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और उनके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।