India News (इंडिया न्यूज), Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के लखनऊ पारा में बुद्धेश्वर एमएम लॉन में चल शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक तेंदुआ लॉन के अंदर घुस आया है। तेंदुए को देखते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के एक अधिकारी पर भी तेंदुए ने हमला करके उसे घायल कर दिया। पूरे मैरिज हॉल को खाली कराया गया। पूरी रात रेस्क्यू चला और तेंदुए को पड़कर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। उसके बाद आज सुबह विवाह की रस्मे पूरी कराई गई।

अब ई-रिक्शा और ऑटो से संगम जाना होगा आसान, प्रशासन का बड़ा कदम; बोर्ड परीक्षाओं को लेकर यातायात का रखा जाएगा विशेष ध्यान

शादी समारोह में घुसा तेंदुआ

बताया जा रहा है कि बुधवार को लखनऊ में रात साढ़े दस बजे एक तेंदुआ शादी समारोह में घुस गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस जगह के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें तेंदुआ लॉन के पहली और दूसरी मंजिल पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुए की खबर मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद उसे पकड़ने की कोशिश की गई।

वन विभाग के दारोगा पर तेंदुए का हमला

आपको बता दें कि तेंदुए को देखकर लोग खाने की प्लेटें फेंक मेजों के नीचे जाकर छुप गए और बिन बुलाए मेहमान की वजह से पंडाल में भगदड़ मच गई। बरात आने से पहले शादी समारोह में हुई तेंदुए की एंट्री ने लोगों के होश उड़ा दिए। इतना ही नहीं तेंदुए को देख कैमरामैन ने छत से ही छलांग लगा दी। रेस्क्यू करने आई पुलिस टीम के सिपाही पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। वन विभाग के दरोगा मुकद्दर अली पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। घायल दरोगा को पास के अस्पतला में इलाज के लिए भर्ती करवया गया।

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर! RTO खुद पहुंचाएगा घर, समय और पैसों की होगी बचत

दुल्हा बोला शुक्रिया

इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए देर रात तक वन विभाग की टीम मौके पर जुटी रही। मैरिज लॉन में घुसे तेंदुए का साढ़े तीन बजे वन विभाग द्वरा रेस्क्यू किया गया। इसके बाद दूल्हे ने वन विभाग के अधिकारियों का शुक्रिया किया। इस पूरी घटना के बाद आज सुबह विवाह की रस्मे पूरी कराई गई।