India News (इंडिया न्यूज), Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के पति और पिता की हत्या के लिए हत्यारों को सुपारी दी, लेकिन हत्यारों ने गलती से कैब ड्राइवर की हत्या कर दी। हत्या की जांच के दौरान पुलिस को इस खौफनाक साजिश का पता चला। हालांकि, पुलिस ने अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल एक देसी पिस्तौल, 14 जिंदा गोलियां, तीन सेलफोन और एक बाइक बरामद की गई है।

MAHAKUMBH 2025: अब नहीं देने पड़ेंगे ई-रिक्शा और टैक्सी वालों को ज्यादा पैसे, Yogi सरकार ने तय किए किराया के नए रेट

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने एक नीजि मीडिया को बताया कि पुलिस ने 30 दिसंबर को लखनऊ के मधेगंज में एक शव बरामद किया। मृतक की पहचान मोहम्मद रिजवान के नाम से हुई है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमारी टीम की मदद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम आफताब अहमद, यासिर और कृष्णकांत हैं।

Voice Artist ने स्कैमर के साथ किया ऐसा प्रैंक, कातिलाना आवाज सुन आप भी हो जाएंगे घायल, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

किसने रची हत्या की साजिश

अधिकारी ने बताया कि हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी आफताब अहमद है। वह एक महिला के साथ रिलेशनशिप में है। उसने यासिर से संपर्क किया और कहा कि वह महिला के पति और पिता को मारना चाहता है। इसके बाद यासिर ने कृष्णकांत को प्लान में शामिल कर लिया। वे 30 दिसंबर की रात महिला के पिता इरफान को मारने के लिए मदेहगंज पहुंचे। लेकिन एक गलती की वजह से उन्होंने मोहम्मद रिजवान को मार डाला।