India News (इंडिया न्यूज़),Lucknow Family Murder: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए तबादलों में 46 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया, जिसमें संजय प्रसाद को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी बीच लखनऊ में मां और चार बहनों की हत्या के आरोपी अरशद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अरशद, जो आगरा के टेडी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर का रहने वाला है, उसकी निजी जिंदगी ने उसके खतरनाक मिजाज की तस्वीर साफ कर दी है।
शादी के बाद क्यों टूटा रिश्ता?
2017 में अरशद की शादी हुई, लेकिन दो महीने में ही उसकी पत्नी ने ससुराल छोड़ मायके का रुख कर लिया। उसकी सास काशिमा ने बताया कि अरशद और उसके पिता का व्यवहार बेहद खराब था। शादी के तुरंत बाद उनकी बेटी के साथ मारपीट शुरू हो गई थी। अरशद की मां ने ही उनकी बेटी को बचाने में अहम भूमिका निभाई और उसे घर लौटने की सलाह दी।
यूपी में 3 दिनों तक शीत दिवस! इन जिलों में होगी बारिश,पढ़ें आज की ताजा अपडेट
सास ने क्या किए सनसनीखेज खुलासे?
काशिमा ने बताया कि अगर उनकी बेटी अरशद के साथ रहती, तो उसकी भी हत्या हो जाती। उन्होंने कहा कि पांच साल तक अरशद के सुधारने का इंतजार किया, लेकिन कोई पहल न होने पर उन्होंने तलाक का फैसला लिया। अब उनकी बेटी दूसरी शादी कर चुकी है। काशिमा ने यह भी कहा कि अरशद का व्यवहार इतना आक्रामक था कि उसने एक बार उनके पति पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की थी।
हत्याओं के पीछे की वजह और परिवार का डरावना सच
लखनऊ हत्याकांड ने अरशद की खतरनाक प्रवृत्ति को उजागर कर दिया है। उसकी सास के अनुसार, अरशद और उसके पिता की हिंसक प्रवृत्ति पहले से ही चिंता का कारण थी। अगर उनकी बेटी ससुराल में रहती, तो उसका भी वही अंजाम होता, जो अरशद ने अपनी मां और बहनों के साथ किया।
दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, सड़कें हुईं ओझल, ट्रेनों पर पड़ा असर, ठंड और बढ़ने के आसार