India News (इंडिया न्यूज़),Maha Kumbh 2025:  महाकुंभ में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाने के विवाद के बीच किन्नर अखाड़े से निष्कासित लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि वह खुद को किन्नर अखाड़े से निष्कासित नहीं मानती हैं और न ही ममता कुलकर्णी को निष्कासित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह बसंत पंचमी के अमृत स्नान में शामिल नहीं हुईं।

बसंत पंचमी के तीसरे अमृत स्नान के लिए जाते हुए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन पर कोई आरोप नहीं है। 10 करोड़ रुपये लेकर उन्हें महामंडलेश्वर बनाने के दावे पर उन्होंने कहा कि यह सब बकवास है, एक लड़की अभी सत्य सनातन धर्म में शामिल हुई है। हमें उनसे हर बिंदु पर बात करनी है।

DU में जल्द शुरू होगी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया! 12 कॉलेजों में भरे जाएंगे पद

ममता कुलकर्णी के बयान पर उन्होंने क्या कहा?

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किन्नर अखाड़े से निष्कासन पर कहा, मैं खुद को निष्कासित नहीं मानती और न ही ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित किया गया है। ममता ने किन्नर अखाड़े को कोई पैसा नहीं दिया और उनके सभी खाते फ्रीज हैं। सच्चाई सभी मीडिया को पता है। उन्हें निष्कासित नहीं किया गया है, उनकी तबीयत खराब है, इसीलिए वे अमृत स्नान के लिए नहीं आईं। उन्होंने यह बात भारत समाचार से बातचीत में कही।

संगम तट पर पुष्पवर्षा से अभिभूत संतों, संन्यासियों और श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे

इस दौरान लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने लोगों से महाकुंभ में आने का आह्वान भी किया और कहा कि ‘आज बहुत सुंदर बसंत पंचमी है, ब्रज में सरस्वती पूजा और होली पूजा शुरू हो रही है। बहुत सुंदर छटा है…मैं सभी से कुंभ में आने का अनुरोध करूंगी, कुंभ सुरक्षित है, सुंदर है और भव्य है। बहुत अच्छा संयोग है, आप देख सकते हैं कि कितनी सकारात्मक ऊर्जा है। हम सभी सच्चे सनातन धर्म के अंदर अमृत स्नान करने जा रहे हैं।

Employment News: इंडियन ऑयल में निकली बंपर वैकेंसी, इस तरह करें आवेदन | Indian Oil News