India News (इंडिया न्यूज़),Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ली थी। अब संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया, जिसका कड़ा विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ा संघर्ष शुरू हो गया।
अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने यह कार्रवाई की है।
संगम नगरी प्रयागराज में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ममता कुलकर्णी को अब महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही अखाड़े की लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से आचार्य महामंडलेश्वर का पद भी छीन लिया गया संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बना दिया गया, जिसका कड़ा विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ा संघर्ष शुरू हो गया।