India News (इंडिया न्यूज़),Maha Kumbh 2025 Magh Purnima Snan: प्रयागराज में महाकुंभ मेले का पांचवां स्नान पर्व माघी पूर्णिमा 12 फरवरी को होगा। इस दिन संगम पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
नो व्हीकल जोन:
11 फरवरी को सुबह 4 बजे से मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिसमें सिर्फ आवश्यक सेवाओं के वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। इसके बाद बाहरी वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
आज से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन मेला क्षेत्र के पार्किंग एरिया में पार्क किए जाएंगे। प्रयागराज शहर में आज शाम 5 बजे के बाद नो व्हीकल जोन लागू रहेगा, लेकिन आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को छूट रहेगी।
दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाएंगे किचन में रखें ये चीज, दर्द से मिलेगा छुटकारा
वाहनों का प्रवेश:
यह व्यवस्था 12 फरवरी तक लागू रहेगी, जब तक श्रद्धालु आराम से मेला क्षेत्र से निकल नहीं जाते। यह नियम कल्पवासियों के वाहनों पर भी लागू होगा। इस निर्णय का उद्देश्य श्रद्धालुओं के स्नान को सुविधाजनक बनाना और यातायात संबंधी किसी भी तरह की परेशानी से बचना है।