India News (इंडिया न्यूज़),Maha Kumbh 2025:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच गई हैं, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह अरैल पहुंचीं और अब वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल के साथ संगम स्नान के लिए निकल गई हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू का आस्था स्नान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में स्नान करने का फैसला किया है। इससे पहले 1954 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भी प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पवित्र स्नान किया था। इस प्रकार राष्ट्रपति मुर्मू का यह स्नान एक ऐतिहासिक क्षण है, जो देशवासियों के लिए भक्ति और आस्था का प्रतीक बनेगा प्रयागराज के संगम क्षेत्र में एनएसजी कमांडो, एसपीजी और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है।

मौलवी से निकाह के लिए राजी हुईं राखी सावंत! ऑफर के बाद तुरंत पकड़ कर फ्लाइट निकली पाकिस्तान, पैसेंजर बोले- ससुराल में तुम्हें इतनी मार…

राष्ट्रपति मुर्मू का प्रयागराज दौरा

द्रौपदी मुर्मू सुबह संगम नोज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी। वह अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगी। वह डिजिटल महाकुंभ एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू शाम 5:45 बजे प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Delhi New CM: कितनी होती है दिल्ली के मुख्यमंत्री की सैलरी? प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे