India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मध्य प्रदेश से महाकुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा की खूबसूरती अब उनके लिए मुसीबत बन गई है। चूंकि मोनालिसा फिलहाल बॉलीवुड में डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ नजर आ रही हैं, इसलिए लोग इन दोनों को जोड़कर अभद्र टिप्पणियां भी कर रहे हैं। इन टिप्पणियों से दुखी होकर अब सनोज मिश्रा ने पुलिस से गुहार लगाई है। उन्होंने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में जितेंद्र नारायण सिंह, वसीम राजवी, रवि सुधा चौधरी, माही आनंद, मारुत सिंह और अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
निर्देशक सनोज मिश्रा ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। बॉलीवुड के कई फिल्म निर्माता और निर्देशक भी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। इससे उनकी छवि खराब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गरिमा को धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। अंबोली पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में सभी आरोपियों को नोटिस भी जारी किया है।
अडानी पोर्टफोलियो ने 86,789 करोड़ रुपये का अब तक का उच्चतम TTM EBITDA किया हासिल
महाकुंभ में मोती और माला बेचने आई थीं मोनालिसा
बता दें कि मोनालिसा अपने माता-पिता के साथ महाकुंभ मेले में मोती और माला बेचने आई थीं। इस दौरान एक यूट्यूबर ने उनके तीखे चेहरे को देखा और वीडियो बना लिया। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि मोनालिसा वायरल हो गईं। हालात यहां तक पहुंच गए कि मेले में वह जहां भी दिखीं, लोग उनके साथ वीडियो बनाने लगे। इससे परेशान होकर उनके पिता ने उन्हें घर भेज दिया। उनका वायरल वीडियो देखकर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा से संपर्क किया और उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया।
मोनालिसा ने जारी किया था वीडियो
सनोज मिश्रा से मिलने के बाद मोनालिसा ने अपने माता-पिता की सहमति से ऑफर स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों साथ में केरल गए और प्रमुख व्यवसायी बॉबी चेम्मनूर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सनोज मिश्रा ने खुद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इसके बाद मोनालिसा और सनोज मिश्रा के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें आने लगीं। ऐसे में हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने लोगों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया था।