India News UP (इंडिया न्यूज),Mainpuri News: पिछले कुछ दिनों से यूपी में बारिश का कहर जारी है। जिसके चलते कई घटनाए भी हो रही है। इसी क्रम में यूपी के मैनपुरी में बारिश के कारण एक मकान भरभरा कर गिर गया। इस दुखद हादसे में कई लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
तीन महिलाओं के शव बरामद
इस हादसे में तीन महिलाओं के शव मिले हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में और भी कई लोग नीचे दबे हो सकते हैं। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कई थानों की फोर्स मौक पर गई।
बारिश के कारण कई दुर्घटनाएं बढ़ी
पिछले कुछ दिनों से यूपी के कई इलाकों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। यहां के कई इलाकों में बारिश के कारण कई दुर्घटनाएं सामने आई है। बीते दिन बिजली गीरने के कारण एक शख्स की मौत हो गई थी। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानीयां बढ़ा दी है।
UP Road Accident: श्रद्धालुओं के जत्थे पर गाड़ी ने मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल
UP Social Media Policy: योगी सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी कितनी सख्त? योगी के मंत्री ने बताया